फसल चक्र , Crop Rotation

                फसल चक्र - Crop Rotation 


परिभाषा - "मृदा के किसी निश्चित भाग अथवा क्षेत्र पर , निश्चित समय में, फसलों का इस क्रम से बोया जाना जिससे कि मृदा क्री उर्वरा शक्ति बनी रहे, सस्य चक्र या फसल चक्र कहलाता है।

                      फसल चक्र के सिद्धांत


फसलों क्री अच्छी पैदावार `लेने के साथ साथ मृदा की उर्वरा शक्ति स्थिर बनाये रखने के लिये कृषक को; सस्य चक्रो के सिद्धान्ती कर ज्ञान होना आवश्यक है। बिभिन्न फसलों से फसल चक्र बनाते समय  निम्नलिखित सिद्धान्त ध्यान में रखने चाहिएँ
(1) गहरी जडों चाली फसलों के बाद कम गहरी जडों चाली फसलें उगाई  जाएं जिससे कि फसलें बिभिन्न मृदा सतहों से अपने पोषक तत्त्व व नमी ग्रहण कर सकें।
(2) अदलहनी फसलों के वाद दलहनी फसलें उगानी चाहिएं। अदलहनी फसलें मृदा क्रो नत्रजन की मात्रा अधिक लेकर कमजोर करती हैं। दलहनी फसलों की जडों मेँ पाया जाने चाला राइजोबियम जीवाणु मृदा में "नत्रजन" का स्थिरीकरण वातावरण से करता है।
(3) अधिक खाद चाहने चाली फसलों के बाद कम खाद चाहने चाली फसलें उगानी चाहिएं जिससे कि मृदा उर्वरता भी सुरक्षित रहती है व किसान; खाद आदि का प्रबन्ध भी सुगमतापूर्वक करता रहता है।
(4) अधिक जल चाहने चाली फसलों के बाद कम जल चाहने चाली फसलें उगानी चाहिएं। लगातार अधिक जल चाहने वालो फसलों के उगाने से मृदा में वायु का संचार रुक जाता है। इससे जडों की वृद्धि व मृदा जीवाणुओं की क्रियाओं पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।
सभी फसलों के लिये कृषि कार्य आसानी से हो जाते है क्योकि आपसी प्रतियोगिता नहीं होती एबं निरीक्षण कार्य भी सुगमता से हो जाता है।
(5) अधिक निकाई गुड़ाहँ चाहने चाली फसलों के बाद कम निकाई गुड़ाईं चाहने वालो फसलें उगानी चाहिएं ।
(6) कृषि के विभिन्न साधनों का वर्षभर क्षमतापूर्ण ढंग से उपयोग होना चाहिये। फसल चक्र बनाते समय उसमें फसलों का समावेश ऐसा होना चाहिये कि श्रम, सिंचाई, उर्वरक, बीज व धन आदि जो भी कृषक के पास उपलब्ध हों, उनका पूर्ण उपयोग भी हो तथा कृषक क्रो आवश्यकता की सभी वस्तुएँ; "
जैसे…अनाज, सब्जी, दाल, पशुओ के लिये चारा, कपडे के लिये रेशे चाली फसलें तथा नकद रुपया भी आवश्यकतानुसार प्राप्त होता रहे।
(7) फसल चक्र ऐसा बनाना चाहिये कि दो ऐसी फसलें जिनमें हानिकारक कीट-पतंगे व बीमारियाँ एक हों, कभी भी लगातार नहीं उगानी चाहिएं।
(8) फसलों की छांट फसल चक्र बनाते समय मृदा तथा जलवायु को ध्यान में रखकर करनी चाहिए।
रखकर करनी चाहिये'

Comments

Popular posts from this blog

सिंचाई की विधियाँ ,Methods of irrigation

Beer formation from barley

मशरुम का परिचय, introduction of Mushroom